ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

नारायण राणे गिरफ्तार, नासिक कोर्ट में होगी पेशी

517

केंद्रिय मंत्री नारायण राणे द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे को लेकर दिए गए बयान से प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राज्यभर में शिवसैनिक राणे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सुबह से राणे की गिरफ्तारी की खबरें सामने आ रही थी। इस बीच नासिक पुलिस ने नारायण राणे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस राणे को गिरफ्तार कर नासिक ले गई है। यहां उन्हें नासिक कोर्ट में पेश किया जाएगा। राणे की गिरफ्तारी के दौरान उनके कार्यकर्ताओ ने पुलिस की गाड़ी के सामने जोरदार हंगामा मचाया था।

कुछ देर पहले नासिक पुलिस नारायण राणे को गिरफ्तार करने के लिए रत्नागिरी पहुंच थी। जिसके कारण चिपलुन में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। रत्नागिरी के पुलिस अधीक्षक खुद मौजूद हैं।

Report by : Rajesh Soni

Also read : दही हांडी किसी भी कीमत पर मनाएंगे, BJP की ठाकरे सरकार को चेतावनी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़