ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

शिवसेना की मुर्गी का जवाब BJP ने बिल्ली से दिया

503

महाराष्ट्र की राजनीति में केंद्रीय नारायण राणे के बयान से बवाल मचा हुआ है। वहीं इस बवाल में जानवरों का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है। भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने शिवसैनिकों की मुर्गी का जवाब बिल्ली से दिया है।

वहीं अब इस मुद्दे को लेकर भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ता भी आमने-सामने नजर आ रहे हैं। आज दिन भर शिवसैनिकों ने मुर्गी लेकर जगह-जगह राणे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। और राणे को मुर्गी चोर बताकर मजाक उड़ाया।

जिसके जवाब में अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवसेना को बिल्ली से चिढ़ाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुणे में शिवसेना के दफ्तर में बिल्लियों को छोड़ दिया। दरअसल, महाराष्ट्र में शिवसेना खुद की छवि एक बाघ की बताती है। वहीं अब भाजपा ने बिल्ली छोड़कर शिवसेना को चिढाने की कोशिश की है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : टोना के चलते 7 लोगों की हुई बेरहमी से पिटाई

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़