केंद्रिय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे को लेकर दिए गए बयान से प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राज्यभर में शिवसैनिक राणे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सुबह से राणे की गिरफ्तारी की खबरें सामने आ रही थी। इस बीच पुलिस ने राणे की गिरफ्तारी की पूरी तैयारी कर ली है।
नासिक पुलिस नारायण राणे को रत्नागिरी पहुंच चुकी है। जिसके कारण चिपलुन में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। रत्नागिरी के पुलिस अधीक्षक खुद मौजूद हैं।
Report by : Rajesh Soni
Also Read : टोना के चलते 7 लोगों की हुई बेरहमी से पिटाई