ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

लॉकडाउन के बाद भारी बरसात से परेशान फुटपाथ पर धंधा करने वाले लोग

261

महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर ने कोहराम मचाया था। वहीं अब हालात सुधरने के बाद राज्य सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया के तहत मुम्बई को भी लॉकडाउन से राहत दी है। अब मुम्बई में फल और सब्जी के मार्केट 4 बजे तक खोले जा सकता है। लेकिन जैसे ही मुम्बईकरों को लॉकडाउन से राहत मिली। इस बीच अब मुम्बईकरो की मुश्किल भारी बरसात ने बढ़ा दी है। इस भारी बरसात से सड़क पर धंधा करने वाले गरीब लोग परेशान हैं।

आज फुटपाथ पर धंधा करने वाले गरीब लोगों को दर्द मेट्रो मुम्बई की टीम ने जाना है। इसको लेकर हमारी रिपोर्टर स्वाति द्विवेदी और प्रीति विश्वकर्मा ने उत्तर मुम्बई के बोरिवली स्थित रोड पर धंधा करने वाले लोगों से बात कर उनका तकलीफों के बारे में जाना है। इस दौरान एक छत्री के सहारे सड़क पर धंधा करने के लिए मजबूर महिला ने बताया कि, ‘लॉकडाउन के कारण पहले से धंधा नहीं था। अब पेट पालने के लिए धंधा करना पड़ेगा। क्या करें ? मजबूरी है। अगर धंधा नहीं करेंगे तो खाएंगे क्या?

वहीं कुछ और सड़क पर धंधा करने वाले लोगों ने भी हमारे साथ अपना दर्द साझा किया।

Report by : Swati / Priti

Also read : मराठा आरक्षण को लेकर हो रहे आंदोलन पर संजय राउत का बड़ा बयान

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x