सुप्रीम कोर्ट द्वारा मराठा आरक्षण रद्द करने के बाद से महाराष्ट्र (Maharashtra) में राजनीतिक माहौल गरम है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा मराठा आरक्षण को लेकर लगातार राज्य सरकार को घेर रही है। जिसके बाद से राज्य सरकार पर दबाव बढ़ते जा रहा है। वहीं अब महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर जगह-जगह आंदोलन और मोर्चे निकलने भी शुरू हो गए हैं। इसी बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का मराठा आरक्षण को लेकर हो रहे आंदोलन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।
संजय राउत ने कहा कि, ‘कोल्हापूर सामाजिक परिवर्तन क्रांती की भूमि है। मराठा आरक्षण को लेकर जिस आंदोलन की शुरुआत हुई है। इस आंदोलन को महाराष्ट्र के सभी समाज की सहानभूति और समर्थन है।
मराठा आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उनकी जानकारी दी थी। महाराष्ट्र के मराठा समाज के प्रमुख नेताओं को आंदोलन करने की जरूरत ना पड़े। ऐसी भूमिका सीएम ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने जाहिर की है। इस आंदोलन को सभी राजनीतिक दलों का समर्थन है। सबकुछ शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाए और केंद्र सरकार इस सवाल को जल्द हल करेगी ऐसी हमें उम्मीद है।
Report by : Rajesh Soni