ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रवि राणा के घर पर पत्थरबाजी, शिवसेना का कार्यकर्ता CCTV फुटेज में कैद

361

शनिवार को सैकड़ों नाराज शिवसैनिकों ने विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा(Navneet Rana) के घरों के सामने प्रदर्शन किया।
विधायक रवि राणा ने आरोप लगाया था कि आंदोलन के दौरान शिवसैनिकों ने पथराव किया। लेकिन शिवसैनिकों ने सफाई दी थी कि कोई पत्थर नहीं फेंका गया। इस बीच अब शिवसेना के आंदोलन की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में शिवसेना के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रवीण हरामकर विधायक रवि राणा के घर पर पथराव करते नजर आ रहे हैं।

राणा दंपति शनिवार को मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पाठ करने मुंबई गए थे। इस दौरान मुंबई में शिवसैनिकों ने राणा के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं अमरावती में भी शिवसैनिक उनके घर के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। इन शिवसैनिकों को कैसे नियंत्रण में लाए? यही सवाल पुलिस के सामने था। पुलिस ने तगड़ा बंदोबस्त किया था। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में एक शिव सैनिक को पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है। इसलिए अमरावती पुलिस आगे की जांच कर रही है।

राणा के अमरावती के घर के बाहर शिवसैनिकों के आंदोलन का एक वीडियो सामने आया है। आंदोलन के वक़्त राणे के घर पर पत्थर फेंके जाने का एक वीडियो सामने आया है। रवि राणा के घर पर एक शख्स ने पत्थर फेंका। पथराव के वक़्त पुलिस भी वहां मौजूद थी। वहां काफी भीड़ थी। इस फुटेज में पथराव करने वाला शख्स भी नजर आ रहा है। रवि राणा ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके घर पर पत्थर फेंके गए।

पुलिस ने आंदोलन के सिलसिले में शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घर के सामने आंदोलन कर रहे शिवसैनिक राणा के खिलाफ आक्रामक हो गए थे। उन्होंने राणा दंपत्ति के खिलाफ नारेबाजी की थी। अब साफ है कि रवि राणा द्वारा लगाया गया आरोप सही है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/fadnaviss-letter-to-home-secretary-serious-allegations-against-mumbai-police/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़