भाजपा(BJP) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की कार पर शनिवार रात खार पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ ने हमले कर दिया था। जिसके प्रदेश में राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है। वहीं आज किरीट सोमैया के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने जहां केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात की, वहीं विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
देवेंद्र फडणवीस द्वारा लिखे गए पत्र में किरीट सोमैया पर हमले का जिक्र है। सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की गिरफ्तारी के बाद किरीट सोमैया पुलिस को पूर्व सूचना देकर खार थाने गए थे। उस समय पुलिस के बाहर शिवसैनिकों की भीड़ जमा था। सोमैया ने पुलिस से कहा कि भीड़ को हटा देना चाहिए क्योंकि शिवसैनिकों द्वारा मुझपर हमला किया जा सकता है। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन, सोमैया की कार पर पत्थर और बोतलों से हमला किया गया। फडणवीस ने कहा कि पुलिस स्टेशन के पास घटी घटना गंभीर है।
गृह सचिव अजय भल्ला को लिखे पत्र में फडणवीस ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल हैं। फडणवीस ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस के सामने गुंडागर्दी चल रही है। किरीट सोमैया को केंद्र सरकार ने जेड सुरक्षा दी है। उसके बाद भी महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस सोमैया को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप फड़णवीस ने लगाया है। फडणवीस ने कहा है कि सोमैया पर यह तीसरा हमला है।
फडणवीस ने गंभीर आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस की पहचान देश की सबसे अच्छी पुलिस फ़ोर्स के तौरपर होती है। लेकिन अब पुलिस महाविकास अघाड़ी के नौकर की तरह व्यवहार कर रही है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई पुलिस ने सोमैया पर हमले को गंभीरता से नहीं लिया और यह हमले का समर्थन करने के समान था। फडणवीस ने यह भी कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
Reported By :- Rajesh Soni
Also Read :- https://metromumbailive.com/today-local-passengers-will-be-inconvenienced/