ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कुत्ते की मौत से मचा बवाल, पुलिसवाले पर लगा आरोप

457

हमारे समाज में कई लोग एनिमल लवर(Animal Lover) होते हैं। जिन्हें बेजुबान जानवरों के खिलाफ हिंसा बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। और ऐसा होने पर एनिमल लवर्स खूब हंगामा भी मचाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के नोयडा से सामने आया है।

दरअसल, नोयडा में बेजुबान को इंसाफ दिलाने के लिए मांग उठ जा रही है। नोयडा के सेक्टर 44 में एक कुत्ते की मौत हो गई। वहीं इस कुत्ते की हत्या का आरोप एक पुलिस वाले पर लगा है। पुलिसवाले पर आरोप है कि इस पुलिसकर्मी ने कुत्ते को बेसबॉल बेट से बहुत ज्यादा मारा। जानकारी मिलते ही सेक्टर 39 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी।

कुत्ते की मौत के बाद सोसाइटी के लोगों ने खूब हंगामा मचाया। लोगों की मांग है कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। बता दें कि, यह कोई पहला मामला नहीं है। जब किसी कुत्ते के लिए इंसाफ की मांग हो रही हो। इससे पहले भी दिल्ली के सादिक नगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां लोगों ने अर्जुन नाम के कुत्ते की मौत पर जमकर बवाल मचाया था।

Report By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/ac-electric-double-decker-buses-will-soon-run-in-naimumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़