महाराष्ट्र के सभी शहरों में प्रशासन पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पर्यावरण हितैषी बनाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच नवी मुंबई (Navi Mumbai)वासियों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि नवी मुम्बई जल्द AC इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें दौड़ेंगी।
दरअसल, नवी मुम्बई महानगर पालिका जल्द AC इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें खरीदेगी। बसों के इलेक्ट्रिक होने के कारण शहर में वायु और ध्वनि प्रदूषण कम होगा। वहीं यात्रियों को वर्ल्ड क्लास पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एहसास होगा। ऐसी ही डबल डेकर AC बसें मुम्बई में भी बेस्ट आने वाले दिनों में दौड़ाने की योजना बना रही है।
वहीं मुम्बई में अत्यावश्यक सेवाओं में काम करने वाले लोगों के लिए रात को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि लोकल ट्रेन रात में कुछ घंटों के लिए बंद हो जाती है। ऐसे में इन लोगों के लिए बेस्ट बस सेवा आधार बन सकती है। 7 मार्च से बेस्ट की बसें रात को 12 से लेकर सुबह 5 बजे तक दौड़ेगी।
Reported By:- Rajesh Soni
Also Read :-https://metromumbailive.com/multi-specialty-hospital-to-be-built-in-thane/