ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

घर की छत पर पहुंचा खूंखार टाइगर, लोगों में दहशत का माहौल

158

इंसान खेत और घरों के लिए लगातार जंगलों की कटाई कर रहा है। जिसके कारण वन्यप्राणियों (Wild Animal) की रहने की जगह सिकुड़ती जा रही है। इसी वजह से आए दिन जानवर रिहायशी इलाकों या खेतों में घुस जाते हैं। इस बीच उत्तरप्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जंगल का राजा टाइगर रिहायशी इलाके में घुस गया।

दरअसल, उत्तरप्रदेश के इटावा में एक खूंखार टाइगर गांव में घुस गया। यह टाइगर किसी मकान के छत पर बैठा था। वहीं इस टाइगर को देखकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया था।

टाइगर को देखने पहुंचे लोगों पर बाघ ने हमला काट दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद वन विभाग के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और टाइगर को पकड़कर ले गए।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/now-every-saturday-mumbai-police-will-solve-the-problems-of-mumbaikars/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x