ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

आसानी तूफान के कारण समुद्री किनारे पर बहकर आया ‘सुनहरा रथ’, देखें वीडियो

379

आसनी चक्रवात के दौरान आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के सुन्नापल्ली में सी हार्बर में एक सुनहरा रथ (Chariot) मिला है। कल शाम यहाँ एक सुन्दर सुनहरा रथ आया। कहा जाता है कि रथ म्यांमार, मलेशिया या थाईलैंड से बहकर आया है।

संताबोमाली तहसीलदार जे चलमैय्या इन सभी मुद्दों पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “यह रथ किसी और देश से नहीं आया। रथ का इस्तेमाल भारतीय तट के साथ कहीं फिल्म की शूटिंग के लिए किया गया होगा। लेकिन यह हाई टाइड की वजह से किनारे पर आ गया होगा।”

नौपाड़ा के एसआई ने कहा, “यह रथ किसी दूसरे देश से आया होगा। हमने खुफिया विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है। वे आगे की जांच करेंगे।”

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के सुन्नापल्ली में सी हार्बर में पाया जाने वाला यह सुनहरा रथ वास्तव में क्या है? वह यहां कैसे पहुंचा यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, तट के पास पाए जाने वाले इस सुनहरे रथ की काफी चर्चा है।

तूफान आसनी अब आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से टकरा रहा है। इस राज्य में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश भी शुरू हो गई है। चक्रवात आसनी को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा सरकारें हाई अलर्ट पर हैं। चक्रवात के कारण मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Reported By :- Rajesh Soni

Aslo Read:- https://metromumbailive.com/complaint-filed-against-sanjay-raut-in-mulund-police-station/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़