मुम्बई में 19 साल की बच्ची(Baby Girl) के साथ एक चौंकाने वाली घटना घटी है। जहां घर में घुसकर दो अज्ञात लोगों ने महिला के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। घटना मुंबई के धारावी इलाके की है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने रेप का वीडियो भी बना लिया था।
घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। पीड़िता शादीशुदा है। दोपहर में युवती सो रही थी। उसी समय उसके ससुर बिना दरवाजा बंद किए घर से निकल गए। शाम करीब साढ़े चार बजे दो अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुए।
आरोपी ने चाकू की नोंक पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान एक आरोपी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अपने मोबाइल में शूट करना शुरू कर दिया। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने चेहरे पर रूमाल बांध रखा था।
इस संबंध में धारावी पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 376 (डी), 425, 354, (ए) 354 (बी), 354 (डी), 506 (2) और धारा 67, 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Reported By :- Rajesh Soni