ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

मुम्बई पुलिस कमिश्नर पर भड़कीं राष्ट्रीय महिला आयोग

388

मुम्बई (Mumbai) के साकीनाका इलाके में 32 वर्षीय महिला के साथ बलातकार और मर्डर की घटना ने मुम्बईकरों को हिलाकर रख दिया। रेप करने वाले दरिंदे ने पीड़ित महिला के गुप्तांग में लोहे की रोड डाल दी। जिससे रेपिस्ट के खिलाफ जनता के मन में बहुत ज्यादा आक्रोश हैं। वहीं कल मुम्बई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले (Hemant Nagrale) ने एक महीने के अंदर पूरे केस का पर्दाफाश करने का दावा किया है।

इस बीच मुम्बई पुलिस कमिश्नर हेमन्त नागराले के एक बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग भड़क गई। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी पुलिस कमिश्नर के बयान से खफा है। उन्होंने नागराले के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। आपको मालूम हो नागराले ने कहा कि, ‘पुलिस हर क्राइम स्पॉट पर मौजूद नहीं रह सकती।

बता दें कि, ‘कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल से चर्चा करने के बाद साकीनाका रेप केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का आदेश दिया है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read –मुम्बई रेप पीड़िता की मौत पर महिला नेता के छलके आंसू

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़