ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई रेप पीड़िता की मौत पर महिला नेता के छलके आंसू

140

मुंबई (Maharashtra) के साकीनाका इलाके में रेप (Rape) की शिकार एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है. महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसके गुप्तांग में लोहे की रोड डाली गई। इस घटना से एक बार फिर मुंबई हिल गई।

अस्पताल के जाते समय महिला की हालत गंभीर थी। रेप पीड़िता की मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस अमानवीय घटना के बाद भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ की आंखों से आंसू छलक पड़े। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वे अपने आंसू नहीं रोक पाई।

दुष्कर्म और अमानवीय व्यवहार के बाद गंभीर हालत में महिला का घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसके बाद चित्रा वाघ महिला से पूछताछ करने जा रही थीं। लेकिन इससे पहले महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Report by : Rajesh Soni

Also read : CM ठाकरे के घर विराजित हुए गणपति बाप्पा, ऐसी की प्रार्थना

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x