ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

साकीनाका रेप के गुनाहगारों को मिले फांसी की सजा-भाई जगताप

152

मुंबई (Mumbai) के साकी नाका इलाके में रेप की शिकार एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसके गुप्तांग में लोहे की रोड डाला गई थी। इस घटना से एक बार फिर मुंबई हिल गई। वहीं इस घटना को लेकर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप का बयान भी सामने आया है।

उन्होंने कहा कि, ‘इस तरह के केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। वहीं आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

आपको मालूम हो कि, ‘महिला के साथ 9 सितंबर की रात दुष्कर्म किया गया था। उसके बाद उसके गुप्तांग में रोड डालने की कोशिश करके उसे अमानवीय रूप से प्रताड़ित किया गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया था। महिला की आंतें निकल चुकी थीं। इसलिए डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा।

Report by : Rajesh Soni

Also read : नाना पटोले के खिलाफ कोर्ट पहुंचे नितिन गडकरी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x