ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

PM मोदी का कोई विकल्प नहीं, संजय राउत ने की मोदी की प्रशंसा

518
Amit Shah News
Amit Shah News

पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut)ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘एक राष्ट्रीय नेता के रूप में, नरेंद्र मोदी का आज देश में कोई विकल्प नहीं है। उत्तर प्रदेश में भाजपा विरोधी लहर थीं। फिर भी बीजेपी को वोट मिला। क्योंकि मतदाता नरेंद्र मोदी को देश के नेता के रूप में देखते हैं और उनके जैसा नेता आज लोगों के सामने नहीं है। मोदी चुनावों को एक उत्सव के रूप में देखते हैं। और मोदी इस उत्सव में लोगों को शामिल करते हैं।

राउत ने आगे कहा कि, “चुनाव के उत्सव में शामिल होने वाले लोग मतदान के दौरान बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था जैसे सभी मुद्दों को भूल जाते हैं। देश में मोदी का कोई विकल्प नहीं है, संजय राउत का यह बयान सुनकर हर कोई हैरान है। राउत ने यह बयान ‘सामना’ के रोकठोक में दिया है।

वहीं राउत ने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि, “भारतीय जनता पार्टी पांच राज्यों में जीत का जश्न मना रही है, लेकिन उनके पास जो था, उन्होंने वो कायम रख, नया क्या मिला? उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार थी, वहां उन्होंने वापस सरकार बना ली। भाजपा कोपंजाब में करारी हार का सामना करना पड़ा। और पंजाब में भाजप सिर्फ दो सीटें जीतने में सफल रहीं। संजय राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी और शाह यहां केजरीवाल और आप के सामने नहीं टिक सके।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read:- https://metromumbailive.com/shiv-sena-will-end-in-2024-rane/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़