ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सड़क मार्ग से गोरेगांव से मुलुंड जाने के लिए लगेंगे सिर्फ 20 मिनट

490

मुंबईकरों को ट्रैफिक(Traffic) की समस्या से निजात दिलाने के लिए महाराष्ट्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है। वहीं मुम्बईकरों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने में कोस्टल रोड और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना बड़ा रोल अदा करने वाली है।
ऐसा भरोसा मुंबई के लिए पालकमंत्री आदित्य ठाकरे ने गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के भूमिपूजन के दौरान जताया।

आपको मालूम हो कि, “12.20 किलोमीटर लंबे और 45.70 मीटर चौड़े इस लिंक रोड के निर्माण की अनुमानित लागत 8 हजार 137 करोड़ रुपये है। बीएमसी ने अपने 2022-23 के बजट में इस लिंक रोड परियोजना के लिए 1300 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया था।

बीएमसी का दावा है कि गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के तैयार हो जाने से पश्चिम और पूर्वी उपनगरों के बीच की 1 घंटे की दूरी सिर्फ 20 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह लिंक मार्ग ऐरोली रोड से नवी मुम्बई में प्रस्तावित एयरपोर्ट और कल्याण डोम्बिवली को जोड़ेगा। इस लिंक रोड के जरिये इन इलाकों तक पहुंचने में आसानी होगी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read:- https://metromumbailive.com/sharad-pawar-is-dawoods-man-rane-doubts/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x