कोरोनाखेलताजा खबरेंपॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

इनमें अपर वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार व तुलसी झील शामिल है। जिससे अगले वर्ष मई 2022 तक मुम्बईवासियों की पानी की टेंशन खत्म हो गई है।

166

मुम्बई शहर को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों में 82 परसेंट पानी भर चुका है। इनमें अपर वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार व तुलसी झील शामिल है। जिससे अगले वर्ष मई 2022 तक मुम्बईवासियों की पानी की टेंशन खत्म हो गई है।

अब तक अगस्त महीने में झील वाले क्षेत्रों में सामान्य बरसात हुई है। लेकिन जुलाई महीने में रिकॉर्ड बरसात हुई थी। जिसके कारण झीलों में काफी अच्छे स्तर तक पानी भर गया है।

इन सभी 7 झीलों में 14 अगस्त सुबह 6 बजे तक 11,80,421 MLD यानी (81.56 परसेंट) पानी जमा हो गया है। यह पानी का स्टॉक पिछले वर्ष की 9,37,326 MLD यानी(64.76 परसेंट) से 17 परसेंट अधिक है। वहीं साल 2019 में 14 अगस्त तक 13,43,590 MLD यानी(92.83 परसेंट) पानी का स्टॉक जमा हो गया था। इस साल अब तक 2019 के मुकाबले 10 परसेंट कम पानी जमा हुआ है।

14 अगस्त की सुबह तक किस झील में कितना पानी?

इनमें अपर वैतरणा में -156592 MLD(68.97%),
मोडक सागर-117081MLD (90.81%),
तुलसी -8046 MLD (100%),
विहार -27698 MLD(100%),
तानसा 144358 MLD (99.50%), भातसा 560215 MLD (78.13%), और
मध्य वैतरणा-166432 MLD(86%) पानी जमा हो चुका है।

 

Reported  By – Rajesh Soni

Also Read – NCP विधायक शेलके ने सौमैया के आरोपों को किया खारिज, कहा-‘मैं डरने वाला नहीं हूं….’

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x