ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

आज लोकल ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्री होंगे परेशान

417
Victim Of Local Train Crowd:
Victim Of Local Train Crowd:

मुंबई के लोकल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। क्योंकि रविवार यानी आज सेंट्रल लाइन पर ठाणे से कल्याण के बीच 8 घंटों का लंबा मेगाब्लॉक (Megablock) रेलवे द्वारा लिया गया है। यह मेगाब्लॉक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसके कारण लोकल ट्रेन देरी से चलेंगी।

इस ब्लॉक के दौरान ठाणे से कल्याण के बीच फ़ास्ट लाइन पर चलने वाली तेज लोकल ट्रेनों को स्लो लाइन पर चलाया जाएगा। वहीं कल्याण और ठाणे के बीच सिर्फ दो लाइन उपलब्ध होने के कारण लोकल 10 से 15 मिनट देरी से चलेगी। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

इसके अलावा कुर्ला से वाशी के बीच दोनों मार्गों पर मेगाब्लॉक है। इस दरम्यान सीएस एमटी से वाशी और बेलापुर से पनवेल के बीच लोकल ट्रेनों को सुबह 11 से 4 बजे के बीच रद्द कर दिया गया है।वहीं पश्चिम रेलवे पर सांताक्रुज और गोररगांव के बीच अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक मेगाब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान स्लो ट्रेनों को फ़ास्ट लाइन पर डाइवर्ट किया जाएगा।
वहीं मेगाब्लॉक के दौरान रेलवे विभिन्न कार्यों को पूरा करेगी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/tempo-taken-reverse-in-speed-one-person-died-incident-captured-in-cctv/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़