ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई के कई इलाकों में 30 घंटे पानी कटौती

144

मुंबई को पानी सप्लाई (Water supply ) करनेवाले भात्सा बांध के पॉवर प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण शहर के नागरिकों पिछले कई दिनों से 15 प्रतिशत पानी कटौती की समस्या झेलनी पड़ रही है। वहीं अब बीएमसी द्वारा लोअर परेल एरिया में पानी सप्लाई करने वाली पाइपलाइन का मरम्मत का काम किया जाएगा। इस वजह दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में 14 मार्च सुबह 8 बजे से 15 मार्च दोपहर 2 बजे तक यानी 30 घंटे पानी सप्लाई बंद होगी। जिनमें दादर, परेल, वर्ली, माटुंगा, माहिम और प्रभादेवी इत्यादि शामिल है।

वहीं सात रास्ता, धोबीघाट और महालक्ष्मी इलाके में सुबह 4 से 7 बजे तक कम प्रेशर में पानी आएगा। दरअसल, बीएमसी द्वारा लोअर परेल स्थित सेनापति बापट मार्ग के गावड़े चौक पर 1450 मिलीमीटर व्यास की तानसा पूर्व और पश्चिम की मैन पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत की जाएगा। इसी वजह से दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में 30 घंटो की पानी कटौती होगी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/maharashtra-government-gave-big-relief-to-taxi-rickshaw-drivers/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x