ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महिला ने की टाइगर के साथ बोटिंग, वीडियो देखकर कांप जाएंगे

352

मनुष्य और जानवरों (Human and Animals)के बीच अक्सर संघर्ष देखने को मिलता है। वहीं जंगल के राजा खूंखार बाघ की तो बात ही अलग है। हम इंसान बाघों को खूब पसंद करते हैं। लेकिन बाघों से दोस्ती करना इतना आसान नहीं है। अगर बाघ गुस्सा में जाए तो बेहद आक्रामक हो जाता है।

लेकिन एक जवान लड़की और एक बाघ के बीच की दोस्ती और जबरदस्त बॉन्डिंग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह एक छोटी सी नाव पर बैठी हैं। और नदी में पैडल मार रही हैं। लेकिन महिला के साथ बोटिंग के दौरान एक खास मेहमान भी नाव पर बैठा है। वो कोई और नहीं खूंखार बाघ है।

बाघ को दूर से ही देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। लेकिन यह महिला बाघ के साथ बड़ी मस्ती से बोटिंग करती हुई नजर आ रही है। इस महिला के चेहरे पर थोड़ा भी डर नजर नहीं आ रहा है।

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mokshabybee_tigers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन है ‘एडवेंचर, बॉन्डिंग, लाइफ ऑफ पाई’।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/a-huge-fire-broke-out-in-the-plane-while-running-on-the-runway-the-passengers-narrowly-survived-watch-the-video/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़