ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र से औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर मनसे आक्रामक

138

पिछले गुरुवार को AIMIM पार्टी के नेता और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी औरंगाबाद के दौरे पर थे। इस दौरान अकबरुद्दीन ओवैसी ने औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील के साथ कट्टर मुगल शासक औरंगजेब की कब्र पर माथा टेका था। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति सुलग उठी। प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों ने एक सुर में ओवैसी के इस कृत्य का विरोध किया था।

वहीं अब मनसे नेता गजानन काले ने ट्वीट और वीडियो जारी कर महाराष्ट्र से औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र जरूरत क्या है? कब्र को जमींदोज़ करो। ताकि यह निजाम की औलाद औरंगजेब की कब्र पर माथा ना टेक पाएं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/a-vagabond-attacked-a-small-child-on-the-streets-the-incident-was-captured-on-cctv/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x