ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रनवे पर दौड़ते वक़्त विमान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री, देखें वीडियो

137

रनवे से घसरने के बाद विमान (Plane) में आग लगने की घटना सामने आई है। जलते हुए विमान के उतरने के बाद करीब 100 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना गुरुवार सुबह चीन के चोंगकिंग एयरपोर्ट पर हुई। तिब्बत एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

पीपुल्स डेली के अनुसार, सभी 113 यात्रियों और चालक दल के 9 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में कुछ यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रनवे पर प्लेन में आग लगते देखा जा सकता है। वीडियो में दमकलकर्मी भी आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। जलते विमान से धुंआ निकलते भी देखा जा सकता है।

इस संबंध में तिब्बत एयरलाइंस ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। एयरलाइंस ने कहा कि मामूली रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Reported By :- Rajesh soni

Also Read ;- https://metromumbailive.com/dont-oppose-bjp-mp-raj-thackerays-visit-to-ayodhya-fadnavis-appeals-to-braj-bhushan/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x