ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

दुनिया को अलविदा कह गए पत्रकरिता के “अभिमन्यु”

4.2k
दुनिया को अलविदा कह गए पत्रकरिता के "अभिमन्यु"

निष्पक्ष और निर्भीक कलम के साथ आम- अवाम के मुद्दों को बेबाकी से लिखने और बोलने वाले पत्रकारिता क्षेत्र के अभिमन्यु आज दुनिया को अलविदा कह गए। नवभारत टाइम्स के माध्यम से आवाज बुलंद करने वाले वरिष्ठ पत्रकार अभिमन्यु सितौले को खो देने से पत्रकारिता जगत के एक सूरज का हमेशा – हमेशा के लिए उदय हो गया, उनका यह समाचार सुन किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि हंसमुख स्वभाव के धनी अभिमन्यु इतनी जल्दी परलोक चले जायेंगे। अभिमन्यु लम्बे समय से कैंसर की बिमारी से लड़ रहे थे उन्होंने पीडी हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम साँस ली। मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी अभिमन्यु ने अपनी कर्मस्थली मुंबई को चुना उन्होंने प्रिंट मीडिया के साथ साथ इलैक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़ाव रखते हुए जनमानस के बीच मजबूत पैठ बनाई थी। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र हैं। अभिमन्यु ने राजनैतिक पत्रकारिता में एक अहम स्थान कायम किया। मैट्रो मुंबई के चीफ एडिटर इंद्रपाल चतुर्वेदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके साथ बिताये पलों को याद किया उन्होंने कहा कि अभिमन्यु का जाना पत्रकारिता जगत के लिए दुखद खबर है। वह बहुत ही हंसमुख स्वभाव के थे और लोगों के दिलों में अपनी जगह बहुत ही जल्दी बना लेते थे।

Read Also : Vidya Vihar : मराठी विरोधी बयान पर शिवसेना का प्रदर्शन

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़