ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

IPL 2025 : आगाज आज से, नए नियम लागू

685
IPL 2025 : आगाज आज से, नए नियम लागू

IPL 2025 : मुंबई में आज से IPL 2025 की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें इस बार कई अहम बदलाव किए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टूर्नामेंट को और अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बनाने के लिए चार बड़े नियमों में संशोधन किया है । (IPL 2025)

इस सीजन में गेंदबाज अब लार का उपयोग कर सकेंगे, जिससे उन्हें स्विंग और स्पिन में बेहतर नियंत्रण मिलेगा। साथ ही, ओस की समस्या से निपटने के लिए टीमों को गेंद बदलने की अनुमति दी गई है। 10वें ओवर के बाद भी गेंद बदली जा सकेगी, जिससे रात के मैचों में संतुलन बना रहेगा।

IPL 2025 में नया आचार संहिता भी लागू किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों के लिए 36 महीने तक डिमेरिट अंक जोड़ने का प्रावधान है। इससे पहले गलती करने वाले खिलाड़ियों को सीधे मैच प्रतिबंध का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब डिमेरिट अंकों के आधार पर सजा तय की जाएगी। (IPL 2025)

एक और बड़ा बदलाव DRS (Decision Review System) में किया गया है। अब खिलाड़ी नो बॉल और वाइड गेंदों की समीक्षा भी ले सकेंगे। इसके लिए हॉक आई तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे फैसलों की सटीकता और पारदर्शिता बढ़ेगी।

Also Read : Mumbai: पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन घोटाले में 25 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़