ताजा खबरें

इस तारीख से शुरू हो रहा है खरमास ;अभी कुछ दिन रुक कर करे शुभ काम

330

साल के अंतिम महीने दिसंबर(december) में सूर्य गोचर करके धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसे धनु संक्रांति कहा जाता है। इस दिन से खरमास या मलमास शुरू होता है। Kharmas 2022: भारतीय ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं।

तो अब इस साल भी दिसम्बर का महीना चल रहा है जल्दी ही खरमास भी शुरू होने वाला है जी हां 16 दिसंबर 2022 से खरमास शुरू होने जा रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय सभी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। खरमास का दूसरा नाम मलमास कहलाता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य का धनु राशि में प्रवेश अशुभ योग बनाता है जिसे खरमास कहा जाता है। इस बार खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर 2022 से हो रही है और इसका समापन 14 जनवरी 2023 को होगा।

तो आइये अब आपको बता दे की खरमास के दौरान कौन से काम करे और कौन से काम नहीं करने चाहिए ?

खरमास में कौन से कार्य करने चाहिए

1. कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए सूर्य देवता को अर्घ्य जरूर दें। इसके साथ ही सूर्य के मंत्रों का जप करें. जैसे- ऊं सूर्याय नम:, ऊं घृणि सूर्याय नम:

. 2. इसके साथ ही कुंडली में सूर्य को बल देने के लिए सूर्य देवता के आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ भी किया जा सकता है।

3. इस समय लक्ष्मी नारायण का पाठ भी करना चाहिए. उनके मंत्रों का जप करना चाहिए।

4. इस समय सबसे ज्यादा दान पुण्य का कार्य करें. उससे सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

5. खरमास के दौरान पीपल पेड़ की आराधना करना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यताओं के मुताबिक, इस पेड़ पर देवताओं का वास होता है इसलिए इसकी पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं।

6.खरमास के दौरान तुलसी पर जल अर्पित करें. शाम में दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. माना जाता है की ऐसा करने से दुख का निवारण होता है. पूजा करते वक्त “ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः” का जाप करें।

खरमास में कौन से कार्य नहीं करने चाहिए

1. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए खरमास के दौरान विवाह और सगाई की रस्म ना करें।

2. इस दौरान जनेऊ, गृह प्रवेश, लग्न, मुंडन और अन्य मंगल कार्यों पर भी रोक होती है।

3. इस माह में कोई भी कारोबार शुरू करने से खर्च बढ़ जाता है और कर्ज बढ़ने की संभावनाएं भी होती है।

4. इसके साथ ही खरमास में नया घर नहीं खरीदना चाहिए और नए घर को बनवाना चाहिए।

5. इस महीने धार्मिक अनुष्ठान न करें, हर रोज किये जाने वाले अनुष्ठान कर सकते है।

Also Read :-https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़