देश में महाराष्ट्र कोरोना (Corona) का एपिक सेंटर बना हुआ है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई (Mumbai) कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप से सबसे ज्यादा ग्रस्त है। पिछले 24 घंटों में मुम्बई (Mumbai) में 5 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक दिन में आने वाला अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
मुम्बई (Mumbai) में बुधवार को 5 हजार 285 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस महामारी ने 6 लोगों की जान भी ले ली है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब मुम्बई शहर में कोरोना (Corona) के पांच हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हो।
बता दें कि, मुम्बई में मंगलवार को 3,152 मामले दर्ज किए गए थे। यह सोमवार के मुकाबले 8 प्रतिशत अधिक थे। वहीं रविवार को करीब 3,775 मामले सामने आए थे। फिलहाल मुम्बई में 30 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। इन सभी परिस्थितियों को देखकर तो, यही कहा जा सकता है कि, मुम्बई में खतरे की घंटी बज चुकी है।
बीएमसी ने कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती बरपी है। इस बार सार्वजनिक और निजी जगहों पर होली (Holi) का उत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। बीएमसी के अधिकारी सार्वजनिक जगहों पर लोगों के यादृच्छिक रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) भी करेंगे।
होली महोत्सव न मनाने के आदेश का उल्लंघन करने या टेस्ट न करवाने वाले लोगों के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम या रोग प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackrey) ने लोगों को नियमों को तोड़ने पर लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की भी चेतावनी दी है। वहीं मुख्यमंत्री से मुम्बई (Mumbai) की मेयर किशोरी पेडनेकर भी शहर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का इशारा कर चुकी है।
Report by : Rajesh Soni
Also read: लालू यादव के दोनों बेटों के खिलाफ नीतीश सरकार ने की FIR दर्ज