उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

लालू यादव के दोनों बेटों के खिलाफ नीतीश सरकार ने की FIR दर्ज

142
FIR लालू यादव के दोनों बेटों के खिलाफ नीतीश सरकार ने की FIR दर्ज

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलावर को नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस के जवानों पर पथराव कर दिया। जिसके बाद तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर ( FIR) दर्ज की है।

तेजस्वी और तेजप्रताप यादव और अन्य राजद नेताओं पर डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कराने और अनुमति से इनकार किये जाने के बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी रखने के गंभीर आरोप  लगे हैं। इस दोनों नेताओं पर इसके अलावा सार्वजिनक संपत्ति को आपराधिक नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगा है। तेजस्वी और तेजप्रताप के अलावा राजद के कई नेताओं का नाम एफआईआर (FIR) में दर्ज किया गया है।जिनमें श्याम रजक, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह का नाम भी शामिल है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता और नेताओं ने मंगलवार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 के खिलाफ बिहार असेंबली के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।
राजद नेताओं के नेतृत्व में निकला यह मार्च असेम्बली के घेराव कार्यक्रम का एक हिस्सा था।

इसके अलावा राजद नेताओं ने महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, तेल की बढ़ती कीमतों और बिहार के लोगों द्वारा कोरोना महामारी की वजह से हो रही परेशानियों के खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

राजद प्रदर्शनकारियों के उग्र होने और पुलिस पर पथराव करने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। वहीं इसके बाद पुलिस ने विरोधी दल के नेता और राजद सुप्रीमो लाल यादव के दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राजद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार ने राजद की इस आरजकता फैलाने की कोशिश को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि, यह एक गंभीर मुद्दा है। मैंने विधानसभा में इस तरह की गतिविधियां कभी नहीं देखी हैं। विपक्ष के नेताओं को बहस में भाग लेना । हम उनके बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 के बारे में पूछे जाने वाले हर एक सवाल का जवाब देते।

Report by: Rajesh Soni

Also read: कोरोना वैक्सीन की सप्लाई बढ़ाने के महाराष्ट्र भाजपा सांसद ने लिखा पीएम मोदी को खत

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x