ताजा खबरें

घर के लिए ये 5 पौधे माने जाते हैं शुभ, नहीं होती है पैसों की दिक्कत

275

हमारे घर परिवार में कई सारी समस्याएं होती है कई बार पैसों की दिक्कत होती है लेकिन वास्तु में इस सभी समस्याओं को दूर करने के उपाय भी है। हमारे पर्यावरण में ऐसे कई पेड़ पौधे है जिनकी वजह से घर में सुख शांति और धन दौलत बनी रहती है।

1. शमी का पौधा(Shami plant)

वास्तु के अनुसार शमी का पौधा शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को भी शमी का पौधा प्रिय होता है। शमी के पेड़ को घर में लगाने से घर की दरिद्रता दूर होती है। इसे पैसों का पेड़ भी कहा जाता है।

2. मोहिनी पौधा

मोहिनी या क्रेसुला का पौधा दक्षिण अफ्रिका में पाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोहिनी के पौधे को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इसे घर के मुख्य दरवाजे पर भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोहिनी का पौधा धन से जुड़ा होता है। इसलिए इसे दक्षिण दिशा में न लगाएं।

3. स्नेक प्लांट
वास्तु के अनुसार घर में स्नेक प्लांट लगाने से सुख समृद्धि आती है। यह पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर के स्टडी रूम में रखने से सभी तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं। और सजाने के लिए इसे लिविंग रूम में भी रख सकते हैं।

4. मनी प्लांट

मनी प्लांट को पसंदीदा पौधे के रूप में देखा जाता है। इसकी बेल देखने में बेहद खूबसूरत लगती है और साथ ही यह वातावरण को भी शुद्ध करने का काम करता है। मनीप्लांट को आग्नेय कोण में लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं।
https://fb.watch/hnWy4nh38t/
5. अनार और बेल का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर के मुख्य द्वार पर दाएं तरफ अनार का पौधा लगा लें। इससे माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर दोनों की कृपा आप पर बनी रहती है। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर दांए ओर बेल का पौधा लगाने से भी धन लाभ के देवता
प्रसन्न होते हैं।

Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़