ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

नए नियमों को लेकर मुम्बई और ठाणे में विरोध प्रदर्शन क्यों?

169

महाराष्ट्र में ब्रेक द चेन अभियान के तहत राज्य सरकार ने 2 अगस्त को अनलॉक को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए थे।
जिसके बाद अब मुम्बई,ठाणे, पुणे और नाशिक में नए नियमों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

नए दिशानिर्देशों के तहत सरकार ने व्यापारियों को राहत देते हुए दुकानों को 10 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन होटल, रेस्टोरेंट और बार मालिकों को पहले की तरह 4 बजे तक ही धंधा शुरू रखने की अनुमति है। जिसके कारण होटल और बार मालिक सरकार से नाराज हैं। राज्य के कई जगह पर बार, पब और रेस्टोरेंट मालिक सरकार के नए दिशानिर्देशों के खिलाफ विरोध व्यक्त कर रहे हैं। क्योंकि होटल लॉबी को किसी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। वहीं अब होटल, बार और पब मालिकों ने राज्य सरकार को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है।

ठाणे:

ठाणे (Thane) में बार एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन नए दिशानिर्देशों के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं। ठाणे जिले के सभी बार और रेस्तरां सोमवार से अनिश्चित काल के लिए होटल और रेस्टोरेंट बंद रखेंगे। वहीं इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन से समय बढ़ाने की मांग भी की जाएगी।

नासिक:-
इसके अलावा आज नासिक में महाराष्ट्र रेस्टोरेंट क्लब के सदस्यों की ओर से काला कपड़ा पहनकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वहीं तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की गई कि, ‘होटल, पब और रेस्टोरेंट को भी 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। वहीं 4 के बाद भी लोगों को अंदर बैठने और 100 प्रतिशत क्षमता से होटल शुरू रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।

मुम्बई:
वहीं सरकार ने मुम्बई लोकल में आम आदमी के प्रवेश को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जिसके बाद मुम्बई लोकल को लेकर लगातार मांग की जा रही है। इस बीच मनसे ने मुम्बई लोकल को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आज मनसे ने आम आदमी को लोकल ट्रेन में अनुमति दिलाने को लेकर हस्तक्षेप याचिका दायर की है। याचिका पर अब 5 अगस्त को सुनवाई होगी।
मनसे ने अपनी याचिका में मांग की है कि जिन लोगों को दो टीका लगाया गया है। उन्हें लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। मनसे महासचिव संदीप देशपांडे ने इस बात की जानकारी दी।

पुणे:

वहीं महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर पुणे में भी पाबंदियों में किसी प्रकार की ढील नहीं दी गई है। जिसके कारण व्यापारी सरकार से बहुत ज्यादा नाराज है। आज व्यापारियों ने सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए 4 बजे के बाद भी दुकानें खोली रखी। जिसके बाद जबरन पुलिस ने व्यापारियों की दुकानों को बंद कराया।

बता दें कि, महाराष्ट्र के जिन 25 जिलों को प्रतिबन्धों से राहत दी गई है। उनमें धुले, नंदूरबार, जलगांव, नासिक,अमरावती, नागपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, वाशिम, बुलढाणा, परभणी, लातूर, औरंगाबाद, हिंगोली, वर्धा, मुम्बई, ठाणे, अकोला,जालना, यवतमाल, नांदेड़, ओस्मानबद, भंडारा शामिल हैं।

वहीं प्रदेश के 11 जिलों में पाबंदियां में किसी प्रकार की ढील नहीं दी गई है। इन सभी जिलों में लेवल 3 की पाबंदियां लागू रहेंगी। कोंकण के 4 ज़िलों को लेवल 3 में रखा गया हैं। जिनमें रत्नागिरी, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग शामिल हैं। वहीं पश्चिम महाराष्ट्र के 5 ज़िलों को लेवल 3 में रखा गया है। जिनमें पुणे, सोलापुर, कोल्हापुर, सातारा और सांगली शामिल हैं। वहीं उत्तर महाराष्ट्र के अहमदनगर और मराठवाड़ा के बीड जिले को लेवल 3 में रखा गया है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : कल्यान मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x