रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऑक्सीजन (Oxygen) को लेकर महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने महाविकास आघाडी सरकार के द्वारा ऑक्सीजन (Oxygen) को लेकर उठाये जा रहे सवालों को नौटंकी करार दिया है। पहले भी दोनों सरकारें कोरोना वैक्सीन को लेकर एक दूसरे से टकरा चुकी है। अब इन परिस्थितियों को देखकर तो यही कह सकते है कि दोनों की लड़ाई अब वैक्सीन के बाद ऑक्सीजन (Oxygen) पर आई।
पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट के माध्यम से उद्धव सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि, ‘ऑक्सीजन पर उद्धव सरकार की नौटंकी को देखकर दुख हुआ। सभी हितधारकों के साथ भारत सरकार अधिकतम ऑक्सीजन उत्पादन सुनिश्चित कर रही है। वर्तमान में हम 110% क्षमता से ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैं। वहीं औद्योगिक उपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन को चिकित्सा के उपयोग में लिया जा रहा है।
रेल मंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, ‘महाराष्ट्र को अब तक भारत में सबसे अधिक ऑक्सीजन प्राप्त हुई है। केंद्र अपनी आवश्यकताओं का आकलन करने और सर्वोत्तम संभव तरीके से उनकी मदद करने के लिए राज्य सरकारों के साथ दैनिक संपर्क में है।
इसके अलावा पीयूष गोयल ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा कि, ‘कल ही पीएम ने अपनी समीक्षा में बताया कि केंद्र और राज्यों को इस संकट में तालमेल के साथ काम करना चाहिए। इस पृष्ठभूमि के साथ, उद्धव सरकार द्वारा खेली जा रही ओछी राजनीति को देखकर चौंक गए और दुखी हुए। उन्हें बेशर्म राजनीति को बंद करना चाहिए और जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
वहीं उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा कि, ‘महाराष्ट्र एक अयोग्य और भ्रष्ट सरकार से पीड़ित है और केंद्र लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।
महाराष्ट्र के लोग ‘माजा कुटुम्ब, माजी जावबदरी’ यानी (मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी) का कर्तव्य पालन कर रहे हैं। यह समय ऐसा है जब सीएम ‘माजा राज्य, माजी जवाबदारी’ यानी(मेरा राज्य, मेरी जवाबदारी) की भावना से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
बता दें कि, इससे पहले भी केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर भी जोरदार जुबानी जंग हुई थी। जिसमें केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार पर वैक्सीन को लेकर राजनीति और महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र पर वैक्सीन को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया था।
Report by : Rajesh Soni
Also read : मुकेश अम्बानी ने कोरोना के कठिन समय में बढ़ाया मदद का हाथ