महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार की ओर से दिए गए मराठा आरक्षण को सर्वोच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने आरक्षण पर सुनवाई करते हुए कहा कि इसकी सीमा को 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया नहीं जा सकता है। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है। इसी बीच भाजपा के तेज तर्रार विधायक नितेश राणे ने महाविकास आघाडी सरकार पर सुनियोजित तरीके से मराठा आरक्षण की हत्या करने का आरोप लगाया है।
नितेश राणे ने महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने सुनियोजित तरीके से मराठा आरक्षण की हत्या की ! सरकार आने के बाद से यह एक पूर्व निर्धारित हत्या है। कोई तैयारी नहीं .. बस नाटक और पाखंड ।अंत में शिवाजी महाराज ने क्या सिखाया है। अगर मुंह से मांगने से न्याय नहीं मिलता है तो, मुंह पर लगाकर न्याय लेना चाहिए।
राणे ने अपने अगले ट्वीट में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस और आदित्य पर निशाना साधते हुए लिखा कि, ‘मुख्यमंत्री साहब, किसी ने आपके आदित्य या तेजस के अधिकार छीन लिए होते तो, कोई उनका भविष्य अंधेरे में डाल दे तो? फिर आप जरूर मराठा आरक्षण को टिकाते।
आपको मालूम हो कि, आज सर्वोच्च न्यायालय ने शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में मराठा आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट के निर्णय के अनुसार, अब किसी भी नए किसी भी मराठा समाज के व्यक्ति को आरक्षण के आधार पर कोई नौकरी या शिक्षा संस्थान में सीट नहीं दी जा सकेगी |
Report by : Rajesh Soni
Also read : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत