मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा मंत्रालय के परिसर में झंडा फहराए जाने के दौरान एक किसान ने मंत्रालय के गेट पर आत्महत्या करने की कोशिश की। किसान जलगांव जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। मरीन ड्राइव पुलिस ने संबंधित किसान को गिरफ्तार कर लिया है।
आज भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रालय पर झंडा फहराया। वहीं इस दौरान जलगांव जिले के किसान सुनील गुजर ने मंत्रालय के गेट पर खुद को आग लगाने की कोशिश की। किसान ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। लेकिन वहां मौजूद नागरिकों, पुलिस ने समय पर किसान को पकड़ लिया और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया।
Reportd By- Rajesh Soni
Also Read – सावधान: आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दी फिर लॉकडाउन लगाने की चेतावनी