महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस (Delta Plus) मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसकी जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है। उन्होंने जानकारी दी कि, ‘राज्य में 10 नए डेल्टा प्लस मरीज मिले हैं। कल महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 7 और रत्नागिरी में 3 मरीज मिले हैं। हालांकि ये सभी डेल्टा प्लस मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस मरीजों की संख्या बढ़कर 76 पर पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के अब तक जलगांव में 13, रत्नागिरी में 15, मुंबई में 11, कोल्हापुर में 7, ठाणे-पुणे में 6-6, पालघर, रायगड में 3-3, नांदेड, गोंदिया, सिंधुदुर्ग में 2-2, चंद्रपुर, अकोला, सांगली, नंदूरबार, औरंगाबाद और बीड में 1-1 मरीज मिले हैं।
अब तक महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के 76 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है। इनमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। रत्नागिरी जिले में 2 जबकि बीड, मुंबई और रायगड में 1-1 मौत हुई है। जिन लोगों की डेल्टा प्लस से मौत हुई है। यह सभी मरीज 65 साल से ज्यादा के थे। ये सारे मरीज पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। मरने वाले 5 लोगों में से 2 ने कोविडशील्ड वैक्सीन की दो डोज लगाई थी। वहीँ तीन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी।
Report by : Rajesh Soni
Also read : कोविड टास्क फोर्स प्रमुख ने बताया इस स्थिति में महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन