ताजा खबरेंमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

देश का पहला जिला जहाँ सभी लोगों को लगी वैक्सीन कि दोनों डोज

302

देश में हिमाचल प्रदेश का किन्नौर जिला ऐसा जिला बना है।जहां 18 साल से ऊपर की पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। यहां 18 से ऊपर की आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुकी है।दुनियाभर में सेब के मशहूर किन्नौर जिला की आबादी करीब 90 हजार है।इनमें से 60 हजार 305 लोग ऐसे थे जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है । यहाँ केे सभी लोगों का वैक्सीनेट किया जा चुका है। इस जिले की आबादी कस्बों के अलावा दूरदराज कंदराओं में भी रहती है। यहां पर दुर्गम जनजातीय रहती हैं। ऐसे में 100% वैक्सीनेशन के लक्ष्य को तय करना भी बहुत मुश्किल होता है।लेकिन इसके बावजूद किन्नौर 100% वैक्सीनेशन करने वाला देश का पहला जिला बन गया है।जिले के डीएम आबिद हुसैन ने बताया कि यहां 18 से ऊपर की आबादी के सभी लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है।इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई भी दी है। उन्होंने बताया कि पैरामेडिकल स्टाफ ने जिले की विकट परिस्थितियों के बावजूद दूरदराज के इलाकों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगाई।जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुरस्कृत भी किया गया है।स्वास्थ्य विभाग ने जो लक्ष्य हासिल किया है वो गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि 100% वैक्सीनेशन करने में देश में पहले नंबर पर आना राज्य और जिले के लिए गौरव की बात है।हिमाचल प्रदेश पिछले महीने देश का पहला राज्य बना था जहां सभी योग्य आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी थी।इसके लिए पीएम मोदी ने उसे हिमांचल प्रदेश को ‘चैंपियन’ बताया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हिमाचल में अब तक 86 लाख से ऊपर की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से 56.84 लाख लोगों को एक और 29.81 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।

 

Reported By _ Brijendra Pratap Singh

Also Raed – ठाणे-पालघर में म्हाडा के घरों की लॉटरी के नतीजे आज

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x