ताजा खबरें

बंगाल हिंसा को लेकर नितेश राणे का बड़ा बयान, कहा-‘आज पश्चिम बंगाल है? कल हिंदुस्तान?

332

पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव (Election) में टीएमसी (TMC) की जीत के बाद से सत्ता प्रायोजित राजनीतिक हिंसा का दौर शुरू हो गया। अब तक इस हिंसा में 11 से ज्यादा लोगों की मरने की खबर मिल रही है। अब इस हिंसा पर राजनीतिक पार्टी के नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। भाजपा (BJP) के तेज तर्रार विधायक नितेश राणे (Nitish Rane) ने बंगाल (Bengal) की राजनीतिक हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) है, कल हिंदुस्तान ?

नितेश राणे (Nitish Rane) ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हो रही हिंसा, एक राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है। ये ऐसी घटनाएं हैं, जो हिंदुओं को एक संदेश ददेती है। 65% विभाजित समाज को आसानी से हराया जा सकता है। आज पश्चिम बंगाल, कल हिंदुस्तान?

वहीं भाजपा (BJP) के कद्दावर नेता कैलाश विजय वर्गीय ने ट्विटर से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने मुस्लिमों पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को मारने का आरोप लगाया है। मालूम हो कि, चुनाव के नतीजे वाले दिन ही कोलकाता में भाजपा (BJP) के दफ्तर को टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था। विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या और मारपीट की घटना को लेकर गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

अब इस हिंसा को लेकर भाजपा 5 मई को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन भी करने वाली है। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भाजपा के कई बड़े नेता कोलकाता पहुंच चुके हैं।

Report by : Rajesh Soni

Also read : भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के रक्तदान शिबिर में लोग ले रहे हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x