ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबई

मंदिर में करंट लगने से 11 लोगों की मौत

312

तमिलनाडु के तंजावुर में एक भयानक घटना घटी है। यहां करंट लगने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में लोग घायल हुए हैं। हादसा तंजावुर के कालीमेडु के एक मंदिर (Temple) में हुआ।

इस हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई श्रद्धालु घायल हो गए। और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

कालीमेडु के मंदिर में ऊपरी गुरुपूजा उत्सव मनाया जा रहा था। इस उत्सव में कई भक्त मौजूद थे। मंगलवार की रात से ही श्रद्धालुओं का यहां तांता लगा हुआ है। इस बीच, बिजली के झटके से दस लोगों की मौत के कारण तमिलनाडु में रथ उत्सव बाधित हो गया है।हादसा बुधवार सुबह हुआ। इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों गहरे सदमे में है।

बुधवार सुबह मुख्य मार्ग पर पारंपरिक रथयात्रा निकाली गई। इस समय रथ खींचने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। उसी समय एक बिजली का तार रथ के संपर्क में आ गया। करंट लगने से दो नाबालिग समेत कुल 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया।

आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि रथ उत्सव में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। हालांकि रथ उत्सव के दौरान सड़क पर पानी के गड्ढे होने के कारण अधिकांश श्रद्धालु रथ से दूर हो गए थे। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। नहीं तो कई लोगों की जान सकती थी।

सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तबतक दस लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/terrorists-are-getting-ready-in-pak-madrasas-revealed-in-the-report/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x