देशमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में कोरोना नियमों का पालन कराने गए सुरक्षकर्मी पर उग्र भीड़ ने किया जानलेवा हमला

281

महाराष्ट्र (Maharashtra) के उत्तर महाराष्ट्र क्षेत्र के अहमदनगर (Ahmednagar) जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां लोगों की उग्र भीड़ ने पुलीसकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। यहां एक होटल (Hotel) के बाहर शाम को भीड़ जमा थी। इस भीड़ को दंगा नियंत्रण दल का एक जवान हटाने गया था। उग्र भीड़ के जानलेवा हमले से जवान किसी तरह से अपनी जांच बचाने में सफल रहा। इस हिंसा में शामिल 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

यह मामला अहमदनगर के संगमनेर क्षेत्र का है। प्रशासन ने बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra) में धारा 144 लागू की हुई है। ताकि 5 से ज्यादा लोग एक जगह जमा ना हो सकें। इस बीच संगमनेर के दिल्ली नाके के पास एक होटल में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आरसीपी जवान ने भीड़ को वहां से जाने और सामाजिक दूरी जैसी कोरोना (Corona)  गाइडलाइंस का पालन करने की हिदायत दी। पर वहां मौजूद भीड़ ने जवान पर हमला कर दिया।

ड्यूटी पर तैनात जवान किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने जवान पर पत्थरबाजी भी की। वहीं इस हमले में सुरक्षकर्मी को गंभीर चोट आई हैं। जवान को इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

इस हिंसक घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने जानकारी दी कि, ‘इस मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 100 आरोपियों के खिलाफ संगमनेर पुलिस ठाणे में आईपीसी की धारा 335, 332, 337, 143, 147, 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो पाई है। और बाकी के आरोपियों को भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

Report by : Rajesh Soni

Also read : दहिसर के जंबो कोविड सेंटर पर वैक्सिन को लेकर स्थानीय लोगो ने किया हंगामा ।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x