ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महिला सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम

356

मुंबई पुलिस(Mumbai Police) की निर्भया पथक अब शहर की सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएगी। मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुम्बई पुलिस ने निर्भया पथक का गठन किया है। हालहीं में गृह मंत्रालय ने 25 करोड़ के निर्भया फंड से मुम्बई पुलिस की निर्भया स्क्वाड के लिए 255 फोर व्हीलर गाड़ियां खरीदी है।जिनमें 220 बोलेरो और 35 अर्टिका शामिल है।

इसके अलावा 313 पल्सर और 220 एक्टिवा भी खरीदी गई है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, यह सभी वाहन मुम्बई पुलिस के निर्भया पथक के जवानों को दिए जाएंगे। ताकि निर्भया पथक मुम्बई की महिलाओं को और सक्रियता से सुरक्षित वातावरण मुहैया करा सकें।

आपको बता दें कि, पिछले साल अंधेरी के साकीनाका में एक महिला के साथ बालात्कार हुआ था। जिसमें में महिला के गुप्तांग में बलात्कारी ने रोड डाल दिया था। इस घटना के बाद मुम्बई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/property-will-be-sapphire-if-property-tax-is-not-paid-in-mumbai-bmc-becomes-strict/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x