ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

मुम्बई क्राइम ब्रांच ने फिर जप्त की 24 किलो चरस

289

मुंबई (Mumbai) क्राइम ब्रांच की यूनिट 6 के हाथ बड़ी सफलता लगी है। क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को 24 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर किया। इन ड्रग्स तस्करों को पुलिस ने दहिसर चेक नाके से गिरफ्तार किया। जप्त की गई ड्रग्स की मार्केट रेट करीब 1 करोड़ 44 लाख रुपये है।

दरअसल, यह चरस राजस्थान से सड़क मार्ग द्वारा मुम्बई लाई जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चरस के साथ गिरफ्तार चार लोगों में 2 महिला भी शामिल है। यह सारे ड्रग तस्कर मुम्बई के पवई के रहने वाले हैं।

खबरियों की गुप्त जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने जाल बिछाकर मुम्बई की तरफ आने वाले मार्ग पर ड्रग्स तस्करों को दहिसर चेक नाका से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मुम्बई पुलिस की एक टीम काफी वक्त से इन ड्रग तस्करों का हाईवे पर इंतजार कर रही थी। जैसे ही ड्रग्स तस्कर वहां पहुंचे, पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले भी क्राइम ब्रांच ने 7 किलो हीरोइन जप्त की थी। जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 21 करोड़ रुपए थी। इस ड्रग्स को भी राजस्थान से मुंबई लाया गया था। इस ड्रग्स के साथ एक 53 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की परेशानी बढ़ीं, DJ ने दिए जांच के आदेश

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x