कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

मुम्बई पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले चार BMC ‘क्लीन-अप’ मार्शल्स को किया गिरफ्तार

263

मुंबई (Mumbai) के अंधेरी (Andheri) इलाके से अवैध वसूली करने वाले चार ‘क्लीन अप मार्शलों’ (Clean Up Marshal) को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। इन चारों मार्शलों पर एक कारखाने के मालिक से कोरोना (Corona) संबंधित गाइडलाइंस (Guidelines) का उल्लंघन करने का डर दिखाकर पैसों की अवैध वसूली करने का आरोप है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी दी कि, ‘चारों आरोपी प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के साथ काम करते हैं। इन लोगों को बीएमसी ने लोगों से जुर्माना वसूलने के लिए नियुक्त किया है। यह क्लीन-अप मार्शल उन लोगों से दंड वसूलते जो सार्वजनिक स्थलों पर थूकते हैं और साफ-सफाई के अन्य नियमों का पालन नहीं करते हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इनमें से एक मार्शल अजित सिंह 21 अप्रैल को उसके पास आया था। और उसने फैक्ट्री में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए एक लाख रुपयों के जुर्माने की मांग की थी। कारखाना मालिक ने उसे 20 हजार रुपये दिए। लेकिन शुक्रवार को फिर चार अन्य लोग आए और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के नाम पर पैसे मांगने लगे।

इन लोगों से परेशान होकर कारखाना मालिक ने अंधेरी के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में अवैध वसूली करने वाले क्लीन अप मार्शल्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 384 यानी (वसूली) के तहत चारों क्लीन मार्शलों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बताया कि मुख्य आरोपी अजित सिंह इस मामले में वांटेड है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : पुलिस वालो का अनूठा अंदाज

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x