कोरोनाताजा खबरेंदेशनाशिकमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

श्री सप्तशृंगी गड के रास्ते पर खतरनाक पत्थर और पेड़

283

नासिक (Nashik) जिले के कलवन तालुका में श्री सप्तशृंगी गड अर्ध शक्ति पीठ एक पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन यहां के आने जाने के मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से खतरनाक झाड़ और पत्थर पड़े हुए हैं।

इसी वजह से सप्तश्रृंगी दुर्ग के विकास कर्मी राजेश गवली ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग 10 किलोमीटर के घाट में 15 मीटर लंबी पहाड़ी पर पड़े खतरनाक पत्थरों और गिरे हुए पेड़ों को तत्काल हटवाए।

उन्होंने कहा कि, ‘श्री सप्तशृंगी गड पहाड़ का हिस्सा है। यहां पर हर समय भारी संख्या में भक्त आते रहते हैं। इसी वजह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर जल्द से जल्द प्रशासन को धोखादायक पत्थर और पेड़ों को हटा देना चाहिए। ताकि किसी भी श्रद्धालु के जान को खतरा ना हो पाए। इस संदर्भ में राजेश गवली ने सविस्तार जानकारी दी है।

Reported by- Rajesh Soni

Also Read: नांदेड़ के कलेक्टर ने आदिवासी क्षेत्र का दौरा कर आरोग्य केंद्र का किया मुहियाना

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x