कोरोनाताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सड़ी हुई प्याज की फसलों ने निकाला किसानों की आंख से आंसू

293

महाराष्ट्र ( Maharashtra) के अहमदनगर जिले के संगमनेर तालुका में हर साल बड़े पैमाने में प्याज की खेती की जाती है। और फसल तैयार होने के बाद बाजार मूल्य कम होने पर किसान प्याज का भंडारण करते हैं। हालांकि इस साल जमा किया गया प्याज बड़े पैमाने पर सड़ चुका है। इससे किसानों के जीवन में हड़कंप मच गया है।

संगमनेर तालुका के बोरबन गांव में किसानों द्वारा जमा किया रखा गया हजारों बोरी प्याज सड़ गया है। किसानों का कहना है कि फर्जी बीज के कारण यह सब हुआ है। संगमनेर में फर्जी बीज से प्याज उत्पादक किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

वहीं प्याज उत्पादक किसान अब फर्जी बीजों की चपेट में बड़े पैमाने में आ रहे हैं। इसी वजह से संगमनेर तालुका में बड़ी संख्या में सड़े हुए प्याज देखे जा सकते हैं। फर्जी बीज के कारण किसानों को फसल से होने वाला मुनाफा अब घाटे में तब्दील होते हुए दिखाई दे रहा है।

Report by : Rajesh Soni

Also read :  शरद पवार के गढ़ में शरद पवार को चुनौती

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x