ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

1 करोड़ 20 लाख का इनामी नक्सली हुआ ढेर, महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी सफलता

551

महाराष्ट्र पुलिस (Police) ने कल नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में नक्सली विरोधी ऑपेरशन चलाया था। इस ऑपेरशन में 26 नक्सलियों को पुलिस में मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस ऑपेरशन के दौरान नक्सल विरोधी दस्ते के हाथ बड़ी सफलता लगी है। नक्सल विरोधी दस्ते ने एक मुठभेड़ में माओवादी नेता मिलिंद तेलतुंबडे को मार गिराया। यह जानकारी खुद पुलिस ने दी है।

मिलिंद तेलतुम्बडे माओवादी संगठन की केंद्रीय केंद्रीय समिति का सदस्य था। वह 6 राज्यों जैसे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा आदि में सक्रिय नक्सली था। उस पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये का इनाम था।

13 नवंबर की सुबह, धनोरा तालुका के मुरुम गांव इलाके के मर्दिनटोला के जंगल में एक नक्सल विरोधी पुलिस दस्ता गश्त पर था। इस दौरान पुलिस को पता चला था कि इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली छिपे हुए हैं. प्राप्त सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी दस्ते ने तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन में करीब 26 नक्सली मारे गए।

Report by : Rajesh Soni

Also read : हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई-गृहमंत्री

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़