ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबई

मुंबई के स्कूल में 13 साल क लड़की के साथ रेप

144

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक 13 साल की बच्ची के साथ उसके ही स्कूल के बच्चों ने गैंगरेप किया. यह घटना मुंबई के एक नगर निगम स्कूल में हुई और आरोपी के नाबालिग होने से हड़कंप मच गया है.

बीएमसी के एक स्कूल में ही यह घटना होने से आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है. 13-14 साल के स्कूली लड़कों ने अपने स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की को क्लॉस में बंद कर दिया. उसके बाद पीड़िता ने कहा कि एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दूसरे ने छेड़खानी की. पीड़ित लड़की को कक्षा में ले जाने के बाद यह भी सामने आया है कि आरोपी ग्रुपके दो लड़के क्लास के बाहर पहरा दे रहे थे. यह घटना सोमवार को हुई।सोमवार को जिस समय यह घटना घटी उस समय सभी छात्र-छात्राएं और फैकल्टी स्कूल की वार्षिक बैठक के कार्यक्रम में थे. इसी दौरान आरोपी बच्चों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।क्यूंकि सभी आरोपी नाबालिग है इसलिए उन्हें डोंगरी के बाल सुधार गृह में रखा गया है।

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी और पीड़ित लड़की मुंबई नगर निगम के एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। सोमवार को जब शिक्षिका और छात्र कार्यक्रम में थीं, तो दो लड़कों ने लड़की को क्लास में बंद कर दिया, जबकि दो बाहर पहरा दे रहे थे। वहीं, उनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे लड़के ने उसका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की। सोमवार को जब पीड़िता घर आई तो उसने अपनी मां को बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है. मां को शक होने पर उसने बेटी से पूछा कि असल में हुआ क्या है तो सारा माजरा सामने आ गया। चार आरोपियों में से दो को पकड़ लिया गया है और दो अभी भी फरार हैं। मुंबई पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Also Read: लोकल में महिला की फोटो खींचना पड़ा महंगा, यात्रियों ने कर दी पिटाई

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x