ताजा खबरें

समय पर इलाज ना मिलने के कारण 2 साल के बच्चे मौत

411

महाराष्ट्र के चंद्रपूर में स्वास्थ व्यवस्था के लापरवाही के कारण 2 साल के छोटे बच्चे की मौत हुई है.

संजूसिंह बघेल भेलपुरी बेचकर अपने परिवार का पेट पालते हैं. उनके दो साल के बेटे की हालत अचानक बिगड़ी और उसे ग्रामीण अस्पताल पोंभुरना में भर्ती कराया गया. अस्पताल में जांच के बाद भाप लगाने से बच्चे का कफ निकल गया.लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि बच्चे की हालत फिर से गंभीर हो रही है, तो डॉक्टर नें आगे के इलाज के लिए चंद्रपूर जानें की सलाह दी.

माता-पिता और रिश्तेदारों ने एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल किया. लेकिन बुलाने के बावजूद एंबुलेंस तीन घंटे देरी से पहुंची. तब तक लड़के की हालत फिर से बिगड़ गई और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी. इसी तरह एंबुलेंस में डॉक्टर नहीं होने और ऑक्सीजन नहीं मिलने से बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई. इस घटना से पुरे जिल्हे में शोक का माहोल है.

अधिकारियों, पूछताछ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Also Read:आगरा- मथुरा नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार को रौंदा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़