ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कोइते से वार कर 20 वर्षीय युवक की हत्या

147

पुणे में हत्याओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अभी पिछले सप्ताह सिंहगढ़ रोड पर एक युवक की हत्या (The Killing) हुई थी। वहीं अब नांदेड़ फतेह के पास एक युवक की कोइते से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश पूर्व नियोजित थी। 20 वर्षीय युवक का नाम मारुति लक्ष्मण ढेबे है। कल यानी 23 मार्च बुधवार को भीड़भाड़ वाली जगह पर हुई हत्या ने कुछ देर के लिए इलाके में सनसनी फैला दी थी।

मारुति ढेबे नांदेड़ फतेह से नांदेड़ गांव तक जाने वाली सड़क के पास बालाजी स्क्रैप सेंटर में बैठा था। उसी दौरान शाम के करीब साढ़े पांच बजे एक लाल रंग की कार से पांच-छह लोग बाहर निकले। बदमाशों ने दुकान में घुसकर युवक पर कोइते से हमला कर दिया। मारुति ढेबा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर कार में बैठकर भाग गए। हमलावरों के मुंह पर रूमाल बंधा हुआ था। ऐसे में पुलिस को इनकी शिनाख्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। इस घटना के बाद नागरिकों में दहशत है। इस बीच ये सारी घटनाएं दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।हत्या की सूचना मिलने पर हवेली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया गया है। और हवेली पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। लेकिन हमले के वक्त आरोपी के मुंह पर रूमाल बंधा हुआ था।इसलिए पुलिस को हमलावरों को पकड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/now-the-speed-of-the-local-train-will-not-be-braked-during-the-rainy-season/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x