ताजा खबरेंपॉलिटिक्समुंबई

भारत के 6 विश्व प्रसिद्ध दशहरा मेला,जिनकी भव्यता दुनिया भर में मशहूर है

168

आज हमारे देश में दशहरे का त्योहार बहुत ही धूम- धाम से मनाया जा रहा है।देश में दशहरे का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है ।हमारे देश में कुछ ऐसी भी जगहें हैं ,जहां का मेला देखने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं। इन जगहों पर दशहरा बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है , यहां की दशहरा की भव्यता बहुत ही अलग होती है। देश में सबसे मशहूर जगहों पर मनाया जाने वाला दशहरा..

बस्तर का दशहरा बस्तर में दशहरा बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है।पुराणों के अनुसार भगवान राम ने अपने 14 वर्षों का वनवास यहीं पर बिताया था। इस मौके पर यहां हर साल हजारों आदिवासी आते हैं।यहां रावण का दहन नहीं किया जाता है,लेकिन यहां पर रावण दहन की जगह दशहरा पर रथ चलाने की परंपरा है।

मैसूर का दशहरा मैसूर का दशहरा कई दिनों तक मनाया जाता है। यहां का दशहरा विश्व भर में प्रसिद्ध है।यहां नवरात्रि से ही दशहरा मेला की शुरुआत हो जाती है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।मैसुर का नाम महिषासुर के नाम पर रखा गया था।

कुल्लु का दशहरा हिमाचल प्रदेश के कुल्लु का दशहरा अंतर्राष्ट्रीय फेस्ट‍िवल के रूप में घोषित किया गया है। यहां बड़ी तादात में विदेशी पर्यटक भी दशहरे का मेला देखने के लिए आते हैं कुल्लु के ढालपुर मैदान में मनाया जाने वाले दशहरा दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां दशहरे का त्योहार लगातार सात दिनों तक मनाया जाता है ।

मदि‍केरी दशहरा दक्षिण भारत के मदिकेरी में दशहरे का त्योहार लगातार 10 दिनों तक मनाया जाता है।इसकी विशाल भव्यता से इसे मदिकेरी का दशहरा भी कहा जाता है।यहा दशहरे को मनाने की तैयारी तीन महीने पहले से ही शुरु कर दी जाती है।दशहरे के त्योहार की वजह से ही इस छोटे से शहर की रौनक बहुत भी बढ़ ही जाती है।

कोटा का दशहरा राजस्थान के कोटा शहर का दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां का दशहरा देखने के लिए लाखों की संख्या में भीड़ जुटती है। कोटा में दशहरे मेले का आयोजन सदियों से किया जाता रहा है। दशहरे के दिन यहां पर भजन कीर्तन भी कराया जाता है।

मंगलोर का दशहरा कर्नाटक के मंगलौर शहर का दशहरा बड़े ही भव्यता के साथ मनाया जाता है। यहां का दशहरा देशभर से श्रद्धालुओं को आकर्ष‍ित करता है।दशहरे पर यहां का टाइगर डांस पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र है। जिसकी वजह से लोग विदेशों से भी देखने को आते हैं।

 

Reported By – Brijendra pratap Singh

Also Raed – दशहरा की खरीदारी के लिए दादर मार्केट में उमड़ी भीड़

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x