ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

5 वर्षों में 834 BEST बस दुर्घटनाएँ, 88 जानें गईं,

816
Best Bus Accident : 5 वर्षों में 834 BEST बस दुर्घटनाएँ, 88 जानें गईं,

 Best Bus Accident : BEST प्रशासन ने जानकारी दी है कि पिछले 5 वर्षों में 834 बस दुर्घटनाएँ हुईं, जिनमें 88 लोगों की जान गई। इन हादसों में मारे गए और घायल हुए नागरिकों को 42.40 करोड़ रुपये की आर्थिक मुआवजा राशि दी गई है। इसके साथ ही, 14 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है और 24 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को दी गई है।

दुर्घटनाएँ और जानमाल का नुकसान

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने BEST प्रशासन से पिछले 5 वर्षों में हुई दुर्घटनाओं, जानमाल के नुकसान और मुआवजा राशि के बारे में जानकारी मांगी थी। BEST के वरिष्ठ यातायात अधिकारी ईगाल बेंजामिन ने गलगली को इस अवधि की विस्तृत जानकारी दी। पिछले 5 वर्षों में 834 BEST बस दुर्घटनाएँ हुईं, जिसमें BEST और निजी ठेकेदारों दोनों का समावेश है। BEST की 352 दुर्घटनाओं में 51 मौतें हुईं, जबकि निजी ठेकेदारों द्वारा की गई 482 दुर्घटनाओं में 37 लोगों की मौत हुई। वर्ष 2022-23 और 2023-24 में सबसे अधिक 21-21 जानें गईं। ( Best Bus Accident )

मृत्युघातक और घायल

पिछले 5 वर्षों में मृत्युघातक और घायल व्यक्तियों को 42.40 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है, जिसमें 494 मामले शामिल हैं। सबसे अधिक राशि वर्ष 2022-23 में दी गई, जिसमें 107 मामलों में मुआवजा राशि 12.40 करोड़ रुपये थी। वर्ष 2019-20 में 9.55 करोड़, 2020-21 में 3.44 करोड़, 2021-22 में 9.45 करोड़, और 2023-24 में 7.54 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया।

कर्मचारियों पर कार्रवाई

पिछले 5 वर्षों में जानलेवा दुर्घटनाओं में 12 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया, जबकि व्यक्तिगत चोट के मामलों में 2 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। व्यक्तिगत चोट के मामलों में 24 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इसके अलावा, अन्य कार्रवाई जैसे चेतावनी, समझाइश, कड़ी चेतावनी, वसूली, और वेतन में कटौती भी की गई है। ( Best Bus Accident )

ज्यादा सतर्कता की जरूरत

यह आंकड़े BEST प्रशासन की सुरक्षा जिम्मेदारी को उजागर करते हैं। अनिल गलगली का कहना है कि इस पर प्रशासन और कर्मचारियों को अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।

Also Read : Ladli Behna Yojana: इन लाडली बहनो का पैसा हो सकता है बंद

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x