ताजा खबरें

कल्याण में 15 साल के बच्चे ने 9 वर्ष की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गला रेतकर की हत्या

577

महाराष्ट्र के ठाणे के कल्याण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कल्याण में 15 साल के एक किशोर ने एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को हिरासत में लिया है।
एक हाउसिंग सोसाइटी के पास 9 वर्षीय बच्ची का शव मिला। महात्मा फुले थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण रेलवे स्टेशन के पास आवासीय परिसर में इस बच्ची का शव मिला, जबकि वह उस परिसर की निवासी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘सोसायटी के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हमने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।’

Also Read: मुंबई ठाकरे गुट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के खिलाफ आक्रामक

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़